पर्यावरण को पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिए अब कैदी देगें अपना योगदान, जानिए कैसे

12/13/2018 1:49:38 PM

ग्वालियर: शहर को सुंदर, स्वच्छ एवं पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिए एक नई पहल की जा रही है। अब केंद्रीय कारागार के कैदी शहर को साफ रखने में अपना योगदान देंगे। कैदियों को जल्द ही जेल के अंदर कागज के कैरीबैग बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण नगर निगम की लालटिपारा गौशाला के प्रबंधन का कार्य देख रहे श्रीकृष्णायन देसी गौरक्षाशाला के संतों द्वारा दिलाया जाएगा।

PunjabKesari

नगर निगम इन कैरीबैगों को शहर में बड़े दुकानदारों को कम रेट में देगा। इससे पॉलीथिन पर रोक लगाने में नगर निगम को मदद मिलेगी। वहीं जेल में कैदियों को कैरीबैग बनाने का प्रशिक्षण मिलने के बाद जब वह जेल से अपनी सजा पूरी कर बाहर आएंगे, तब उनके हाथों में स्वयं का रोजगार विकसित करने की कला होगी। इससे कैदी भी जेल से छूटने के बाद अपना रोजगार कर सकेंगे।

PunjabKesari

जेल के कैदियों द्वारा बनाए कैरीबैग मिलेंगे सस्ते
जेल में कैदियों द्वारा बनाए गए कैरी बैग बहुत सस्ते मिलेंगे। क्योंकि जेल में कार्य करने वाले कैदियों को प्रतिदिन 150 रुपए के लगभग मेहनताना दिया जाता है। जबकि बाजार में कार्य करने वाले कारीगरों का मेहनताना अधिक होता है।

PunjabKesari


पॉलीथिन से मरती हैं प्रतिमाह सैकड़ों गाय
शहर में पॉलीथिन का बहुत अधिक चलन होने के कारण लोग खाने पीने का सामान भी पॉलीथिन में भरकर सड़क पर फेंक देते हैं। खाने के लालच में भूखी गाय भी इन पॉलीथिन को खा लेती हैं। इसके कारण प्रतिमाह सैकड़ों गाय मर जाती हैं। नगर निगम की लालटिपारा गौशाला में मृत गायों का पशु डॉक्टरों द्वारा पोस्टमार्टम करने पर उनके पेट से 5 से 10 किलो पॉलीथिन निकली थी। यहीं पॉलीथिन गायों की मौत का कारण बनती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News