दिग्विजय सिंह के ग्वालियर दौरे से पहले ‘पोस्टर वॉर’, सिंधिया गुट से अपमान का बदला

10/5/2019 12:19:08 PM

ग्वालियर (अंकुर जैन): कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह आज ग्वालियर दौरे पर पहुंच रहे हैं। उनके दौरे से पहले कांग्रेस की आपसी गुटबाजी फिर खुलकर सामने आई  हैं। दिग्विजय सिंह के स्वागत में शहरभर में रातों-रात लगाए गए बैनर और पोस्टर में दिग्विजय सिंह गुट के समर्थकों ने ज्योतिरादित्य सिंधिया का कद छोटा दिखाने की कोशिश की हैं। सिंधिया के महल के पास लगाए गए पोस्टरों में दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह का महिमा मंडन किया गया हैं। वहीं सिंधिया को महज औपचारिकता दिखाने के लिए पोस्टरों-बैनरों में जगह दी गई है।

PunjabKesari, Madhya Pradesh News, Gwalior News, Congress, Digvijay Singh, Jyotiraditya Scindia, Jayawardhan Singh, factionalism

बता दें कि कुछ अरसे पहले सिंधिया समर्थकों ने बैनर लगा कर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को नीचा दिखाने की कोशिश की थी। अब दिग्विजय सिंह के समर्थकों ने महल के गेट पर दिग्विजय सिंह का पोस्टर लगाकर अपमान का बदला लिया है। उधर शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गुटबाजी को चर्चाओं का बाजार भी एकाएक गरमा गया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News