India के आठ राज्यों में सबसे लंबा दिन, MP के 14 जिलों के ठीक ऊपर होगा सूर्य: सारिका घारू

6/20/2022 7:16:28 PM

भोपाल: 22 दिसंबर से सूरज मकर रेखा से अपनी यात्रा आरम्भ करके कर्क रेखा पर पहुंचने जा रहा है। जिससे कर्क रेखा पर स्थित शहरों पर सूर्य की किरणें लम्बबत पड़ेगी। भारत सरकार के नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि पृथ्वी के 16 देशों और भारत के 8 राज्यों सहित मध्य प्रदेश के 14 जिलों से होकर जाने वाली सूर्य की इस काल्पनिक रेखा पर सूर्य की उत्तरायण यात्रा का अंतिम दिन होगा।

PunjabKesari

आज जीरो शैडो डे

22 जून से सूर्य वापस दक्षिण दिशा की ओर जाने का आभास होगा। इसे दक्षिणायन कहा जाता है। इस खगोलिये घटना के कारण पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में दिन की अवधि सबसे अधिक तथा रात सबसे छोटी होगी। कर्क रेखा पर स्थित शहरों में दोपहर में वस्तुओं की परछाई उनके आधार पर बनेगी। जिससे उनकी छाया गायब हुईं नजर आएगी उन शहरों में आज जीरो शैडो डे होगा। 

विश्व की 2 नदियों को दो बार पार करती है कर्क रेखा 

भूमध्य रेखा के 23.43 डिग्री उत्तर में इस काल्पनिक रेखा का नामकरण लगभग दो हजार साल पहले किया गया था। जब इसका नामकरण किया गया था। तब सूर्य कर्क तारामंडल में था। पृथ्वी के प्रशासन ऑफ इनबॉक्स की घटना अब इस समय सूर्य वृषभ तारामंडल में रहता है। अगर आज इस रेखा का नामकरण किया जाता तो इसे वृषभ रेखा नाम दिया जा सकता था। विश्व की दो नदियों कांगो तथा माही कर्क रेखा को दो बार पार करती हैं। इनमें से एक मध्य प्रदेश की माही नदी है। यह धार जिले से आरंभ होकर कर्क रेखा को काटती हुई राजस्थान की तरफ जाती हैं, वहां से यह गुजरात में प्रवेश करके दोबारा कर्क रेखा को काटती है।  

गुड इवनिंग कहने के लिए लंबा इंतज़ार 

ऑक्सीजन तथा उर्जा देने वाली प्रकाश संश्लेषण की क्रिया के लिए सूर्य प्रकाश ज़रूरी घटक होता है। पौधे आज देर तक ऑक्सीजन देंगे। सूर्य से विटामिन डी ज़्यादा मिलेगा। सबसे लंबा दिन होने से सूर्य देर तक आकाश में बना रहेगा। इसलिए गुड इवनिंग कहने के लिए आज साल का सबसे लंबा इंतज़ार करना होगा।

भारत के आठ राज्यों जिनमें से होकर कर्क रेखा गुजरती हैं। मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात। वहीं मध्य प्रदेश के 14 जिले रतलाम, उज्जैन, आगर मालवा, राजगढ़, सीहोर, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सागर, दमोह, कटनी, जबलपुर, उमरिया तथा शहडोल हैं। सारिका घारू ने बताया कि आज योग दिवस पर योग करते हुए सूर्य की महिमा का एहसास कीजिए।    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News