Punjab Kesari MP ads

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से लौट रहे 40 श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 3 की दर्दनाक मौत

Thursday, Oct 06, 2022-06:51 PM (IST)

रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहे 40 श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर नशे में था और गड्ढे की वजह से ट्रैक्टर पलट गया। कलेक्टर मनोज पुष्प ने मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपए देने की घोषणा की है।

जानकारी के मुताबिक, सभी श्रद्धालु नईगढ़ी क्षेत्र के अष्टभुजा माता मंदिर के पास देवलहा नदी में मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे थे। हादसे में तीन लोग गंभीर घायल हो गए। तीनों ने मऊगंज सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया।

मऊगंज SDOP नवीन दुबे ने बताया कि कुछ घायलों को मऊगंज अस्पताल और गंभीर घायलों को रीवा के संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। SP नवनीत भसीन ने बताया कि हादसा की सूचना देर रात मिली। जहां सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News