ईमानदारी पटवारी का दर्दनाक अंत,भाई की शादी दिन खत्म की जिंदगी,महिला नायब तहसीलदार की प्रताड़ना से था तंग
Tuesday, Apr 21, 2026-11:48 PM (IST)
(रतलाम): मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से अपराध की एक संगीन खबर आ रही है।यहां पर एक पटवारी ने अपनी जान खत्म कर ली है। नायब तहसीलदार को इस घटना के पीछे जिम्मेवार ठहराया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक आलोट तहसील क्षेत्र के खजूरी सोलंकी में तैनात 30 वर्षीय पटवारी ने आत्महत्या कर ली है। आदिवासी पटवारी रविकांत खराड़ी ने अपने आवास पर आत्महत्या कर ली। इस मामले में नायब तहसीलदार सविता राठौर पर गंभीर आरोप लगे हैं जिससे मामला और भी संगीन हो गया है।

पटवारी के सुसाइड नोट में तहसीलदार पर लगाया है आरोप
वहीं पटवारी के कथित सुसाइड नोट में आरोप लगाया गया है कि नायब तहसीलदार सविता राठौर ने उन्हें राजस्व रिकॉर्ड में गलत काम करवाने के लिए दवाब बनाया। मौका नक्शा और रिपोर्ट बदलने का लगातार दबाव बनाया। लेकिन पटवारी ऐसे किसी काम को करने के हक में नहीं था और आदेश मानने से इनकार कर दिया।
इससे पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया। इससे पटवारी मानसिक तनाव में आ गया और काफी परेशान रहने लगा। मृतक की मां ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को मानसिक रूप से काफी परेशान किया जा रहा था। मृतक के छोटे भाई की शादी थी, लेकिन वह दबाव के कारण समय पर नहीं पहुंच पाया।
जानकारी के अनुसार, रविकांत पटवारी हल्का नंबर 34 में पदस्थ था। एक दिन पहले ही उसके छोटे भाई की शादी हुई थी, जिसके चलते वह अवकाश लेकर घर आया था लेकिन मंगलवार को उसने घातक कदम उठा लिया।
एक सुसाइड नोट भी सामने आया है, जिसमें पटवारी ने अपने साथ हो रही उत्पीड़न की व्यथा लिखी है। इस घटना से रतलाम में पटवारी संघ आक्रोशित है। आदिवासी नेता भी विरोध कर रहे हैं। पटवारी संघ और परिवार न्याय की मांग कर रहे हैं।

