फिर हुए IPS अधिकारियों के तबादले, देखिए लिस्ट

3/17/2019 9:52:12 AM

भोपाल: निर्वाचन आयोग के निर्देश पर राज्य शासन ने IPS अधिकारियों के तबादले किये हैं। तीन जिलों के पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। पन्ना जिले के SP अनिल सिंह कुशवाहा को पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। अब मयंक अवस्थी पन्ना के नए पुलिस अधीक्षक बनाये गए हैं। वहीं जबलपुर एसपी को हटाकर निमिश अग्रवाल को जबलपुर का नया एसपी बनाया गया है। इसके अलावा सिंगरौली एसपी हितेश चौधरी को पुलिस मुख्यालय अटैच किया गया है, उनके स्थान पर दीपक कुमार शुक्ला सिंगरौली के नए पुलिस अधीक्षक होंगे। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News