Transfer: महिला एवं बाल विकास विभाग में तबादले, कई अधिकारी इधर से उधर, देखें सूची
Wednesday, May 20, 2026-04:18 PM (IST)
रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह) : छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़े स्तर पर तबादले हुए हैं। ताजा जारी निर्देशों के मुताबिक, बड़ी संख्या में परियोजना अधिकारी और पर्यवेक्षकों का तबादला किया गया है जिनमें 11 परियोजना अधिकारी और 30 पर्यवेक्षक शामिल है। इनमें सरगुजा, कोरिया, जशपुर, बिलासपुर, बेमेतरा समेत कई जिलों के अधिकारियों को इधर से उधर किया है। मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद यह तबादला आदेश जारी किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशाली हो गया है।




