Police Transfer : एक साथ 33 पुलिसकर्मियों का तबादला, कई थानों के प्रभारी इधर से उधर, देखें सूची
Wednesday, Apr 08, 2026-06:49 PM (IST)
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ जिले के बिलासपुर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। जहां एसएसपी ने आदेश जारी करते हुए पुलिस विभाग में तबादला आदेश जारी किया है। इस आदेश के मुताबिक, 33 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। इनमें कई पुलिसकर्मी लंबे समय से एक जगह पर जमे हुए थे। इनमें कई थानों के प्रभारी भी शामिल है।

जारी हुए दो अलग अलग आदेश के मुताबिक, 33 पुलिसकर्मियों का तबादला हुआ है। जिसमें 13 टीआई, 2 एसआई, 8 एएसआई, 4 हेड कांस्टेबल और 6 कांस्टेबल शामिल है। इनमें कोनी, तोरवा बिल्हा, हिर्री, चकरभाठा, मस्तूरी, ACCU और आजाक थाना प्रभारी बदले गए हैं।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक अस्थाई रुप से लागू रहेगा। पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि इस बदलाव से कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा सकेगा और थानों में कार्यप्रणाली में सुधार आएगा।

