Punjab Kesari MP ads

लोडिंग वाहन को धक्का लगा रहे लोगों को पीछे से ट्रक ने कुचला, 3 की दर्दनाक मौत

Friday, Jan 27, 2023-11:54 AM (IST)

बड़वानी: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। जहां मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्द पर लोडिंग गाड़ी को धक्का लगा रहे लोगों को पीछे से ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, घटना देर रात की है। जहां लोडिंग वाहन चलते चलते रुक गया। सड़क पर जाम न लगे इसे लेकर कुछ लो उसे पीछे से धक्का लगा रहे थे तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने सभी को कुचल दिया। प्रत्‍यक्षदर्शियों की माने तो टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही 3 लोगों के चिथड़े उड़ गए। उनके शरीर के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर बचाव दल व पुलिस पहुंची व घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News