Punjab Kesari MP ads

20 तारीख नोट कर लो...ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के खाते में आएगी राहत राशि, मंत्री ने किया ऐलान

Thursday, Feb 12, 2026-02:23 PM (IST)

ग्वालियर (अंकुर जैन) : जिला प्रभारी मंत्री तुलसी राम सिलावट ने प्रशासनिक अमले के साथ बैठकर बीते दिनों ग्वालियर जिले में हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसल के नुकसान को लेकर समीक्षा बैठक की। यह बैठक मुरार स्थित सर्किट हाउस में की गई थी जिसमें कलेक्टर रुचिका चौहान सहित जिला पंचायत सीईओ, IG,DIG, SSP साहित्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

बैठक के बाद प्रभारी मंत्री ने बताया कि लगभग 1711 किसानों के परिवार इस ओलावृष्टि से प्रभावित हुए हैं और जो असल में पीड़ित किसान हैं। उनके पास करीब 2 करोड़, 63 हजार 25 सौ की राहत राशि 20 फरवरी तक किसानों के खाते में पहुंच जाएगी। इसको लेकर सभी को निर्देशित किया गया है कि कोई भी पीड़ित किसान ना छूट पाए। उन्होंने कहा कि कोई भी किसान इससे छूटेगा नहीं, सभी को इसमें जोड़ा जाएगा।

क्या सच में महाराज के आते ही ग्वालियर में दिखते हैं तुलसी सिलावट?

मीडिया के सवाल जवाब के समय मंत्री जी बेहद असहज नजर आए जब एक पत्रकार ने पूछा कि ग्वालियर में किसानों परेशान हैं, सड़कों का हाल बदहाल है व विकास कार्य न के बराबर है तो लेकर पूछे गए सवाल और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आगमन पर ही प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट का ग्वालियर दौरा होने को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रभारी मंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आप साल भर का चार्ट उठा कर देख लीजिए कि कितनी बार उन्होंने ग्वालियर का दौरा किया है।

प्रभारी मंत्री को आप निर्देश मत दीजिए आप समस्या बताइए जिसका समाधान किया जाएगा। मेरा लेखा-जोखा मेरी पार्टी, मेरी सरकार रखती है और ग्वालियर के हित में जो बातें बोली गई हैं। उसके समाधान के लिए मेरी सरकार सजग थी, सजग है और सजग रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News