Punjab Kesari MP ads

इंदौर में महिला व्यापारी को डिजिटल अरेस्ट करने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपी पकड़े, पूछताछ जारी

Wednesday, Dec 11, 2024-06:16 PM (IST)

इंदौर। (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में डिजिटल अरेस्ट ऑनलाइन ठगी मामले में इंदौर क्राइम ब्रांच ने गुजरात के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, पिछले दिनों महिला फरियादिया के साथ एक करोड़ 60 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी की घटना को अंजाम दिया गया था। ठग गैंग ने कॉल पर स्वयं को पुलिस / CBI / RBI अधिकारी बताकर, महिला के साथ ठगी की थी।

PunjabKesariदरअसल इंदौर क्राइम ब्रांच को NCRP पोर्टल पर 59 वर्षीय महिला व्यापारी इंदौर निवासी ने शिकायत की थी कि उन्हें अज्ञात ठग गैंग के द्वारा स्काइप और व्हाट्सएप वीडियो कॉल कर अलग-अलग शासकीय विभाग (CBI, RBI, पुलिस  का अधिकारी बताकर मनीलांड्रिंग केस में जेल जाने का डर बताकर, फरियादी की निजी और बैंकिंग जानकारी प्राप्त कर बैंक अकाउंट, FD, शेयर्स आदि के रुपयों की जांच करने के नाम से ऑनलाइन एक करोड़ 60 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी की गई थी।

PunjabKesari पुलिस द्वारा पूर्व में ठगी के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं क्राइम ब्रांच डीसीपी ने बुधवार को बताया की पहले चार आरोपियों को गिरफ़्तार किया था। उसके बाद इसी मामले में दो और आरोपियों को गिरफ़्तार किया है इनके पास से कई बैंक अकाउंट मिले हैं और इंदौर के अलावा दूसरी जगहों के भी ट्रांजेक्शन मिले यह छोटा - मोटा काम करने वाले लोग हैं। वहीं डीसीपी ने बताया की ठगी के दो आरोपी विवेक रंजन और अल्ताफ कुरैशी को गुजरात से गिरफ्तार कर अन्य साथियों की तलाश शुरु कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News