Punjab Kesari MP ads

10 करोड़ के गांजा के साथ दो गिरफ्तार, चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

Friday, Jun 12, 2026-06:09 PM (IST)

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में पुलिस ने 10 करोड़ रुपये मूल्य का लगभग दो हजार किलोग्राम गांजा बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई कर एक ट्रक से 1941 किलोग्राम गांजा बरामद किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लोकेश शर्मा (46) और आमिष अंसारी (23) के रूप में हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश सीमा से लगे क्षेत्र में पुलिस द्वार लगातार वाहनों की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि 29 दिसंबर 2025 को बसंतपुर में एक ट्रक से 1198.460 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया था और इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार देर रात लगभग तीन बजे पुलिस ने बसंतपुर के करीब एक ट्रक को रोका और वाहन में सवार लोगों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम लोकेश शर्मा और आमिष अंसारी बताया।

पुलिस के मुताबिक, पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली और 62 पैकेट (प्रत्येक पैकेट करीब 30 किलो, कुल मात्रा करीब 1941 किलो 110 ग्राम) गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत 10 करोड़ है। पुलिस ने इस मामले में ट्रक को भी जब्त कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी लोकेश शर्मा गांजा तस्करी का मुख्य सरगना है, जो ओडिशा से छत्तीसगढ़ होते हुए उत्तर प्रदेश में गांजा तस्करी का गिरोह चलाता है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News