बॉयफ्रेंड ने बनाया प्रेमिका के साथ S.EX करते हुए Video, फिर दोस्तों में बांटा, दोस्त भी बनाने लगे संबंध बनाने का दबाव, 10 गिरफ्तार
Wednesday, Jun 10, 2026-12:32 PM (IST)
कोरबा। प्यार और भरोसे का रिश्ता उस वक्त खौफनाक मोड़ पर पहुंच गया, जब एक युवक ने अपनी नाबालिग प्रेमिका का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर दोस्तों के बीच साझा कर दिया। वीडियो देखने के बाद उसके दोस्तों ने भी लड़की को निशाना बनाना शुरू कर दिया और वायरल करने की धमकी देकर उस पर संबंध बनाने का दबाव बनाने लगे। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बालको नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय लड़की पिछले दो वर्षों से गांव के ही युवक होरी लाल के संपर्क में थी। आरोप है कि युवक ने भरोसे का फायदा उठाकर किशोरी का निजी वीडियो बना लिया। बाद में यह वीडियो उसके दोस्तों तक पहुंच गया।
वीडियो मिलने के बाद कई युवक किशोरी को परेशान करने लगे। वे अश्लील इशारे करते थे और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। लगातार बढ़ते दबाव और डर के माहौल से परेशान होकर किशोरी ने पूरी घटना अपने भाई को बताई।
भाई के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
यह मामला एक बार फिर डिजिटल ब्लैकमेलिंग और निजी वीडियो के दुरुपयोग के खतरनाक पहलुओं को उजागर करता है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे मामलों में चुप न रहें और तुरंत कानून की मदद लें।

