बड़वानी में मिला करोड़ों की कीमत का दुर्लभ प्रजाति का दो मुंहा लाल सांप

Saturday, Dec 07, 2019-06:16 PM (IST)

बड़वानी: मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में दुर्लभ प्रजाति का दो मुहां लाल सांप मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर वन विभाग ने स्थानीय लोगों की मदद से इसे पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि अंतराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करोड़ों रूपए है। लाल रंग के दो मुंहे सांप आपतौर पर नहीं मिलते। 
 

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, जिले के सेंधवा क्षेत्र में लोगों ने एक लाल रंग का दो मुंह वाला सांप देखा। काफी देर तक लोग उसे पकड़ने की नाकाम कोशिश करते रहे। अंत में बाउद्दीन शेख नाम के ग्रामीण ने वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सेंधवा रेंजर एमएस नोर्के के अनुसार, दो मुंह का लाल रंग का यह दुर्लभ प्रजाति का सांप है। पकड़े गए सांप की लंबाई 46 इंच है और इसका वजन लगभग तीन किलो है। गौरतलब है कि यह रेड सैंड बोया स्नेक रेतीली और पहाड़ी जमीन पर पाए जाते हैं। यह एक विषहीन सांप है। इसकी रफतार बहुत कम होती है और इसे आसानी से पकड़ा जा सकता है। इसकी कीमत करोंड़ो में होती है। नेपाल के रास्ते इनकी तस्करी भी होती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News