Punjab Kesari MP ads

road accident agar: अज्ञात वाहने ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर, दो मरे, दो घायल

6/11/2022 3:18:35 PM

आगर मालवा (फहीम उद्दीन कुरैशी): बड़ोद में अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद दो लोगों की मौत हो गई। जबकि हादसे में दो अन्य लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना आगर जिले के बड़ोद क्षेत्र के ग्राम ककडे़ल की है। ग्राम ककडे़ल की ओर से आ रही बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें 25 साल का संजू और 8 साल की बच्ची की मृत्यु हो गई। 

PunjabKesari

घायलों को जिला अस्पताल रैफर किया 

दोनों घायल महिलाओं को बड़ोद के शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। जिसके बाद दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।  

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Related News

Recommended News