Punjab Kesari MP ads

MP News: नाले में बह गईं दो बहने, हुई मौत, एक की हालत गंभीर, सलेहा के घुटेही पिपरहा गांव की घटना

Friday, Jul 05, 2024-07:28 PM (IST)

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के सलेहा थाना क्षेत्र में पिपरहा गांव में तेज बहाव के कारण दो बहने नाले में बह गईं। दोनों बहनों की मौत हो गई है, एक लड़की की हालत गंभीर है जिसका इलाज चल रहा है, तीनों नदी में नहाने के लिए गई थीं। लेकिन अचानक बहाव आ गया जिसके चलते तीनों पास में ही बह रहे नाले में डूबने लगी थीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिपरहा गांव में रहने वाले मुन्नीलाल भूमिया की दो बेटियां खुजहा नाले में नहाने के लिए गई थी।

PunjabKesariबताया जा रहा है कि तीनों लड़कियां आदिवासी परिवार से हैं जो प्रतिदिन नहाने के लिए जाती थीं इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और गांव में भी मातम का माहौल है। पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने शवों को नाले से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है एक बच्ची घायल है। जिसका इलाज चल रहा है।

PunjabKesari
घायल बच्ची को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलेहा में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि इन दोनों हो रही तेज बारिश के कारण नदी और नाले उफान पर हैं। पहाड़ी नाले में तेज बहाव के साथ पानी आ गया था जिससे सुमित बाई और रूबी दोनों बह गईं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News