थार पर ‘यादव’ लिखकर हूटर बजाते हुए स्टंटबाजी पड़ी भारी! पुलिस ने दर्ज किया केस
Thursday, Feb 26, 2026-04:12 PM (IST)
उज्जैन (विशाल ठाकुर): मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के खाकचौक चौराहे पर तेज रफ्तार और खतरनाक स्टंट करते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। काले रंग की थार कार को रॉन्ग साइड दौड़ाते हुए युवक हूटर बजाकर स्टंट करता नजर आया, जिससे राहगीरों की जान जोखिम में पड़ गई।
इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल होते ही उज्जैन पुलिस हरकत में आई और तत्काल जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि थार पर अवैध काली फिल्म लगी थी, नंबर प्लेट नियमों के मुताबिक नहीं थी और चालक सीट बेल्ट भी नहीं लगाए हुए था।
पुलिस ने आरोपी चालक रोशन यादव (निवासी इंदौर गेट, उज्जैन) की पहचान कर थाना चिमनगंजमंडी में मामला दर्ज किया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस और मोटर व्हीकल एक्ट की कई धाराओं में प्रकरण दर्ज कर थार गाड़ी थाने में जब्त कर ली गई।
पुलिस का सख्त संदेश:
“सड़क पर स्टंटबाजी और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।”

