देवर ने भाभी पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, घायल जिला अस्पताल में भर्ती
Sunday, Aug 11, 2019-02:44 PM (IST)

छतरपुर (राजेश चौरसिया): छतरपुर में रिश्तों को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है जहां गांव में सगे देवर ने अपनी भाभी पर जानलेवा हमला कर दिया है। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया है।
मामला शहर के सिविल लाइन थाना के रामगढ़ गांव का है जहां शराब पीकर आया चाचा अपनी भाभी के साथ गाली गलौच करने लगा। चाचा की इस हरकत से भाभी के बेटे ने उससे बहस शुरू कर दी। धीरे-धीरे यह बहस विवाद में तब्दील हो गई औऱ शराबी चाचा ने अपने भतीजे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया नशे में धुत चाचा यहीं नहीं रुका उसने बच्चे की जान बचाने आई मां पर भी जानलेवा हमला कर दिया। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया है।
बता दें कि महिला घर में अपने बच्चों के साथ अकेली रहती है और खेती किसानी कर अपना भरण पोषण करती है। महिला का पति दुबई में काम करता है। वहीं इस घटना को लेकर थाना प्रभारी ने इसे हीनियस क्राईम करार दिया और महिला की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।