Punjab Kesari MP ads

इंदौर में मचा बवाल! भाजपा नेता और पार्षद भिड़े, पत्थरों से गाड़ियों के शीशे तोड़े

Wednesday, Jun 17, 2026-02:41 PM (IST)

इंदौरः मध्यप्रदेश के इंदौर में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां भाजपा नेता व पार्षदों के बीच जमकर विवाद हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में पानी भरने को लेकर झगड़े की स्थिति बन गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया है कि पथराव शुरू हो गया। गाड़ियों के शीश तोड़े गए। घटना में चार लोगों को घायल होने की सूचना मिली है।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला आजाद नगर क्षेत्र में हाइड्रेंट का है। जहां मंगलवार रात भाजपा नेता केशव मीणा ऑटो रिक्शा से नीले ड्रम लेकर पानी भरने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान पार्षद मलखान सिंह कटारिया ने उन्हें पानी भरने से रोका। इसे लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया। मामला इतना बढ़ गया दोनों पक्षों की तरफ से अधिक संख्या में लोग आ पहुंचे। मौके पर पथराव और मारपीट शुरू हो गई। वाहनों के कांच भी फोड़ दिए।

घटना में पार्षद के बेटे बिज्जू के सिर पर चोट लगी है। इसके अलावा अन्य कई लोगों घायल हुए। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। इधर, मामले में दोनों पक्ष थाने में पहुंचे। लेकिन, विवाद यहां भी खत्म नहीं हुआ। भाजपा नेता और पार्षद में थाने में भी जमकर विवाद हुआ। देर रात तक थाने पर हंगामे की स्थिति बनी रही। कुछ भाजपा नेताओं ने भी हस्तक्षेप कर मामला सुलझाने की कोशिश की।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News