मंत्री बनने के बाद पार्टी कार्यालय पहुंची उषा ठाकुर, बोलीं- साधना का नया इतिहास लिखेंगे
Saturday, Jul 04, 2020-04:00 PM (IST)

इंदौर: इंदौर जिले की महू विधानसभा से शिवराज कैबिनेट में शामिल उषा ठाकुर शनिवार को पहली बार पार्टी कार्यलय पहुंची। पार्टी कार्यलय में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करके उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान मंत्री उषा ठाकुर ने सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मंत्री बनने के बाद मीडिया से पहली बार चर्चा करते हुए कहा कि मुझे नहीं बल्कि भाजपा के हर कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी मिली है अंत्योदय की साधना का नया इतिहास लिखेंगे।
उषा ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र में समय के हिसाब से प्राथमिकताएं तय करें फ़िलहाल कोरोना से बचने के लिए जागरूकता ही पहली प्राथमिकता है। ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा टाइगर अभी जिंदा है के बयान पर दिग्विजय सिंह द्वारा दी गई टिप्पणी पर कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता शेर है। राष्ट्र कल्याण के लिए लोकतंत्र में हर समर्पित जनसेवक एक साथ रह सकता है।