Punjab Kesari MP ads

छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र के लिए जल्द चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, जानिए टाइम टेबल

Saturday, Dec 03, 2022-12:06 PM (IST)

रायपुर: छत्तीसगढ़ को एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। जल्द ही छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र के लिए नई वंदे मातरम ट्रेन शुरु होने वाली है। रेल मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक नई वंदे भारत ट्रेन 11 दिसंबर को चलने वाली है। बताया जा रहा है कि नई ट्रेन बिलासपुर से नागपुर के बीच चलेगी और रास्ते में रायपुर, दुर्ग और गोंदिया के बाद सीधे नागपुर में रूकेगी।

ये है टाइम टेबल

जानकारी के मुताबिक, वंदे मातरम ट्रेन करीब 412 किलोमीटर की दूरी महज 5.30 घंटे में तय करेगी। टाइम टेबल के मुताबिक वंदेभारत ट्रेन सप्ताह में शनिवार को छोड़ बाकी छह दिन चलेगी। बिलासपुर से सुबह 6.45 बजे छूटकर 8.06 बजे रायपुर, 8.47 बजे दुर्ग, 10.30 बजे गोंदिया होकर 12.15 बजे नागपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन दोपहर 2 बजकर 5 मिनट पर नागपुर से छूटकर 15.45 बजे गोंदिया, 17.30 बजे नागपुर, 18.08 बजे रायपुर और 19.35 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News