Punjab Kesari MP ads

BJP के मंत्री को नहीं आता ‘वंदे मातरम’ गाना, 69 की उम्र में बोले- अभी सीख रहा हूं

Thursday, Sep 17, 2026-02:25 PM (IST)

शाजापुर : भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को लेकर यहां देश भर में राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है, वहीं मध्य प्रदेश के भाजपा नेता व मंत्री नारायण सिंह पवार ने खुद स्वीकार किया है कि उन्हें वंदे मातरम गाना नहीं आता। वंदे मातरम को लेकर जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं अभी सीख रहा हूं। अब 69 साल की उम्र में मंत्री का ये कहना कि मैं वंदे मातरम गाना अभी सीख रहा हूं चर्चा का विषय बना हुआ है।

भाजपा सरकार के मंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब देशभर में वंदे मातरम गाने को लेकर सियासत हो रही है। क्योंकि 9 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने निर्देश दिया था कि राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ के साथ वंदे मातरम के सभी 6 अंतरे गाए जाएंगे। इसके बाद कांग्रेस नेता लगातार विरोध जता रहे हैं और भाजपा नेताओं को घेर रहे हैं। इसी बीच कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे ने बीजेपी नेता बीवाई विजयेंद्र और आर. अशोक को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि दोनों नेता बिना टेलीप्रॉम्प्टर या कागज देखे वंदे मातरम के सभी अंतरे गाकर दिखाएं। अगर वे ऐसा कर देते हैं तो वह इस्तीफा दे देंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News