दिग्गज BJP नेता और पूर्व MLA सड़क हादसे में घायल, स्कॉर्पियो गाड़ी सड़क से हवा में उछली और खेत में गिरी
Wednesday, Feb 04, 2026-08:59 PM (IST)
(मुरैना): मुरैना से भाजपा नेता व पूर्व विधायक सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। भाजपा नेता अजब सिंह कुशवाह एक सड़क हादसे में घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक हादसा घाटीगांव के पास आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर हुआ है।
कार हवा में उछलकर खेत में जा गिरी
पूर्व विधायक अजब सिंह कुशवाह अपने समर्थकों के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी में भोपाल आ रहे थे, लेकिन इसी बीच गाड़ी खतरनाक तरीके से हादसे का शिकार हो गई और अजब सिंह कुशवाह इसमें घायल हो गए। अजब कुशवाह काले रंग की स्कारपिओ से भोपाल जा रहे थे। अजब सिंह कुशवाह सुमावली विधानसभा से पूर्व विधायक हैं।
वहीं मौके पर मौजूद लोगों को कहना है कि हादसा बहुत ज्यादा खतरनाक था, कार हवा में उछलकर खेत में जा गिरी। गाड़ी को देखकर लग रहा था कि ज्यादा नुकसान हुआ होगा लेकिन गनीमत रही कि किसी को ज्यादा बड़ी चोट नहीं आई। कार बोनट के बल खेत में जा गिरी थी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को जैसे ही भाजपा नेता की गाड़ी आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर घाटीगांव से आगे पहुंची तो ड्राइवर ने कार से नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो हवा में उछली और खेत में जा गिरी। गाडी में अजब सिंह कुशवाह और साथ बैठे चारों साथी घायल हो गए। लिहाजा राहत की बात ये है कि किसी को गंभीर किस्म की चोट नहीं पहुची ।
कार खेत में गिरने के बाद पलटी नहीं
मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि जिस तरीक से स्कॉर्पियो कार हवा में उछलकर खेत में गिरी वो नजारा बहुत ही खतरनाक था। हवा में उछलने के बाद कार बोनट के बल गिरी, लेकिन भगवान की कृपा रही कि गाड़ी पलटी नहीं। अगर गाड़ी पलट जाती तो कोई भी अनहोनी हो सकती थी। लिहाजा पुलिस ने घायलों को अस्पताल में पहुंचाया।

