महाकाल लोक की तर्ज पर विजयासन माता मंदिर का होगा विस्तार, CM शिवराज ने की घोषणा
Saturday, Oct 29, 2022-12:12 PM (IST)

सीहोर(अमिक रैकवार): मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सपत्नि मां विजयासन धाम सलकनपुर पहुंचे। जहां मां विजयासन की पूजन अर्चना की तो वही अधिकारियों के साथ बैठक का सलकनपुर मंदिर को भी उज्जैन की तर्ज पर बनाने पर विचार विमर्श किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सलकनपुर में विजयासन माता की कृपा से जो काम चल रहे हैं, उन्हे जारी रखते हुए महाकाल महालोक की तर्ज पर शास्त्र सम्मत माता के सभी स्वरूपों के भी श्रद्धालु दर्शन कर सके ऐसा नया प्रस्ताव भी प्रस्तुत करे।
मुख्यमंत्री चौहान ने शुक्रवार को सलकनपुर मंदिर परिसर का अवलोकन करने के बाद मंदिर के निर्माण और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों को यह निर्देश दिए। बैठक में सांसद रमाकांत भार्गव, सलकनपुर ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश उपाध्याय और सदस्य उपस्थित थे। मुख्यमंत्री के समक्ष वर्तमान निर्माणाधीन कार्यों का प्रेजेंट्शन भी किया गया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि विद्वानों, पंडित और शास्त्रियों से चर्चा भी की जाए जिससे सभी कार्य धर्म और विधि सम्मत हो।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि उनका विचार है कि माता के देश भर में स्थापित 52 शक्ति पीठों के चित्र रूप में दर्शन और क्था दीवारों पर उकेरी जाए। इसी तरह माता विजयासेन की सभी छह बहनों और माता के नौ रूपों को भी चित्र, भीति चित्र या अन्य कलात्मक रूप से चित्रित किया जाए। परिसर में दुर्गा सप्तशती महात्म की कथा भी उकेरी जा सकती है। उन्होंने इस बात का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।