Punjab Kesari MP ads

विजयवर्गीय बोले- MP में बिखरेगा भाजपा का रंग, 25% नए चेहरों को मिलेगा विधायक का टिकट

Wednesday, Mar 08, 2023-03:24 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी):  मध्यप्रदेश में भाजपा का ही रंग बिखरने वाला है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लाडली बहना योजना मास्टर स्टॉक साबित होगी यह बात भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने होलिका दहन की रात अपने मोहल्ले वासियों के बीच क्रिकेट खेलने के दौरान मीडिया से बात करते हुए कही।

विजयवर्गीय ने कहा कि इस बार मध्य प्रदेश में भाजपा दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी केंद्र सरकार में भाजपा कि सरकार पर उन्होंने कहा कि देखे यह सौभाग्य की बात है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व देश के लिए नहीं बल्कि विश्व के लिए उन्होंने कहा कि यह रेयर केस में होता है कि किसी पार्टी के प्रमुख का नेटवर्क अपने देश के लिए नहीं बल्कि विश्व के लिए हो यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि मोदी जी जैसा नेता हमारे देश के पास है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मध्यप्रदेश में टिकट वितरण को लेकर नए चेहरों की बात पर मोहर लगाते हुए कहा कि पार्टी का यह निर्णय होता है कि वह नए चेहरों को टिकट दे हर बार 25% नए चेहरे पार्टी मैदान में उतारती है इस बार भी पार्टी यही फार्मूला बनाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News