Punjab Kesari MP ads

श्योपुर: घटिया सड़क देख भड़के ग्रामीण, बोले इस पार्टी का ठेकेदार करवा रहा है ऐसा निर्माण

Sunday, Jun 18, 2023-03:21 PM (IST)

श्योपुर (जेपी शर्मा): ग्रामीण परिवेश में सड़क को मुख्य आधार माना गया है. जो सीधे शहरों की ओर जाती है लेकिन श्योपुर (Sheopur) में घटिया सड़क का निर्माण आज भी जारी है. दरअसल माताजी की खेड़ली से राड़ेप तक बनाए जा रहे रोड़ के घटिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों लामबंद हो गए और प्रदर्शन करने शुरू कर दिया. साढ़े 6 किलोमीटर के रोड़ निर्माण में घटिया और निम्न गुणवत्ता का आरोप वहां के स्थानीय लोग लगा रहे हैं, जिसको लेकर शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष राधेश्याम मीणा मूंडला के नेतृत्व में क्षेत्र के ग्रामीणों ने खेड़ली तिराहे पर रोड़ बेठकर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया.

PunjabKesari

प्रदर्शन में सड़क की गुणवत्ता बनाए रखने और संबंधित ठेकेदार के साथ विभाग पर कार्रवाई करने की मांग की. किसान नेता राधेश्याम मीणा मूंडला ने आरोप लागाते हुए कहा कि रोड़ का निर्माण भाजपा से जुड़े हुए नेता के द्वारा किया जा रहा है. संबंधित ठेकेदार रोड़ के निर्माण कार्य में लापरवाही बरत रहा है. निर्माण कार्य घटिया और निम्न क्वॉलिटी से किया जा रहा है. सड़क बनाने में एस्टीमेट के मुताबिक कार्य नहीं किया जा रहा है. नियम कानून को ताक पर रखकर शासन के पैसों का बंदरबांट किया जा रहा है.

रोड़ निर्माण की उच्चस्तरीय जांच करके संबंधित विभाग और ठेकेदार पर कार्रवाई करनी चाहिए. वहीं कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में आगामी दिनों में ग्रामीणों के साथ उग्र आंदोलन किया जाएगा. इस अवसर पर पांडोली पंचायत के सरपंच सत्यभान मीणा, एड. महावीर मीणा, पूर्व सरपंच राधेश्याम मीणा, रामरूप पांडोला, चिरोंजीलाल सिंह, कैलाश मीणा सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Related News