Headlines में आने के लिए दिग्विजय सिंह करते हैं Tweet, 11 बजे सो कर उठते हैं कमलनाथ: चिकित्सा शिक्षा मंत्री

5/2/2022 1:53:34 PM

भोपाल (विवान तिवारी): मध्य प्रदेश में कोरोना की स्थिति पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने मीडिया से जानकारी साझा की है। मध्य प्रदेश में पिछलने 24 घंटे में 23 नये मामले सामने आए हैं। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि  11 करोड़ 77 लाख वैक्सीन के डोज लगाएं जा चुके हैं। चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने बताया कि कुछ केस बढ़े हैं लेकिन चिंता की ज़रूरत नहीं है। सरकार ने सभी तरह की व्यवस्था कर रखी है। विश्वास सारंग ने मध्य प्रदेश की जनता से अपील की है कि सभी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें। 

डॉक्टर की छुट्टी के बाद मरीज को नहीं आने दी जाएगी परेशानी 

डॉक्टरों की छुट्टी पर मंत्री सारंग ने कहा कि भोपाल के हमीदिया अस्पताल के डॉक्टर्स का छुट्टी पर जाने वैकल्पिक व्यवस्था है। डॉक्टर्स ने दो साल से छुट्टी नहीं ली थी।लेकिन यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी डॉक्टर की छुट्टी पर जाने से मरीजों को परेशानी न आये। 

विधानसभा के सदस्य है हीरालाल अलावा 

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने सीएम शिवराज के आदिवासी विधायक की शादी में जाने पर कहा कि आदिवासी विधायक हीरालाल अलावा की शादी को राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए। वो विधानसभा के सदस्य हैं शिवराज सदन के नेता है इसलिए जा रहे हैं 

11 बजे सो कर उठते हैं कमलनाथ: विश्वास सारंग

कांग्रेस के प्रदर्शन पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर कहा कि इस देश के संविधान में स्वतंत्रता है। प्रदेश में सभी तरह की व्यवस्था चुस्त दुसरुस्त है। मुख्यमंत्री शिवराज सुबह 6 बजे उठकर मीटिंग करते हैं और कमलनाथ 11 बजे सो कर उठते हैं। चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने कांग्रेस में जबरदस्त मतभेद है, लड्डू खिलाकर यह खत्म नहीं होंगे। 

दिग्विजय सिंह, सुर्खियों में आने के लिए करते हैं ट्वीट

वहीं एंबुलेस की कमी बताने वाले दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि दिग्विजय सिंह पर टिप्पणी करें फिर वो बोलते है मेरा नाम लेते हैं। उनके ट्वीटर हैंडल पर नकली फ़ोटो होती है, उनके ट्वीट पर ध्यान नहीं देना चाहिए। अपने ट्वीट को सुर्खियों में लाने की उनकी आदत हो गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News