Congress में पद छोड़ा नहीं जाता है और छिना जाता है और पद की लगती है बोली: चिकित्सा शिक्षा मंत्री

4/4/2022 3:56:35 PM

भोपाल (प्रतुल पाराशर): मध्य प्रदेश में इन दिनों बीजेपी, दो पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और कमलनाथ (Digvijay Singh and Kamal Nath) के इर्दगर्द ही बयानबाजी कर कांग्रेस के मनोबल को ध्वस्त कर रही है। इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ (Leader of Opposition Kamal Nath) के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष जैसे दो पद होने के बाद एक पद छोड़ने पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग (Medical Education Minister Vishwas Sarang) ने बयान दिया है। विश्वास सारंग (Vishwas Sarang) ने कहा कि वैसे तो यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है। लेकिन कांग्रेस में पद छोड़ा नहीं, छीना जाता है। कांग्रेस में पद की बोली लगाई जाती हैं, जो दिल्ली में सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के पास अधिक पैसा देगा, वह नेता प्रतिपक्ष बनाया जाएगा। 

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="hi" dir="ltr">कांग्रेस में पद छोड़ा नही जाता है पद छीना जाता है और छीनने की प्रक्रिया होती है कि उस पद की बोली लगती है। <br>अब नेहरू परिवार 10 जनपद पर मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष की बोली लगेगी। जो सबसे ज्यादा बोली लगायेगा, उसको यह पद मिलेगा। <a href="https://t.co/cHXqnlwrWC">pic.twitter.com/cHXqnlwrWC</a></p>&mdash; Vishvas Kailash Sarang (@VishvasSarang) <a href="https://twitter.com/VishvasSarang/status/1510886480167641094?ref_src=twsrc%5Etfw">April 4, 2022</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

कांग्रेस में है पैसा का बोलबाला: विश्वास सारंग

विश्वास सारंग (Vishwas Sarang) ने कहा कि कांग्रेस में समर्पण, अनुसाशन कहीं नहीं है। कांग्रेस में सिर्फ और सिर्फ पैसे का बोला बाला है। वहीं मंदिर में अचानक अरुण यादव और कमलनाथ की मुलाकात पर विश्वास सारंग ने तंज कसते हुए कहा कि यह वही लोग हैं, जो एक-दूसरे की टांग खींचते रहते हैं। खंडवा उपचुनाव में टिकटों के दौरान कमलनाथ ने अरुण यादव (Kamal Nath Arun Yadav) के लिए टंगड़ी अड़ाई थी।    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News