Punjab Kesari MP ads

कोल्ड ड्रिंक पीने से पहले जरूर देखें ये Video, कहीं देर न हो जाए

Monday, May 18, 2020-05:17 PM (IST)

शिवपुरी(भूपेंद्र शर्मा): कोल्ड ड्रिंक का नाम सुनते ही हर किसी की आंखों के सामने अपनी फेवरेट डिंक आ जाती है। गर्मियों का सीजन शुरु हो गया है तो ऐसे में इनका यूज भी डेली होने लगा है। बच्चों से लेकर बूढ़ों तक हर कोई इनका दिवाना होता है, लेकिन क्या कभी सोचा है कि ये इतनी हानिकारक हो सकती है कि इसे पीने से किसी की जान भी जा सकती है। जी हां मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की अमृत विहार कालोनी में एक ऐसा ही मामले सामने आया है जहां कोल्ड ड्रिंक पीने से एक शख्स की मौत हो गई।

PunjabKesari

दरअसल अमृत विहार के रहने वाले मनोज सोनी ने एक जानी मानी कंपनी की कोल्ड ड्रिंक की बोतल पास ही के बालाजी किराना स्टोर से खरीदी थी और इसे घर के चार सदस्यों ने पिया। पीते ही सभी को उल्टियां होने लगी। इनमें मनोज ओर उसकी बेटी सलोनी को उल्टी के साथ खून भी आया। तुरन्त ही परिजन इनको पास के ही एक निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने इन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन चेकअप के बाद डॉक्टर्स ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। वहीं सलोनी को इलाज के बाद घर भेज दिया है। बताया जा रहा है कि कोल्ड ड्रिंक्स का स्वाद कड़वा लगने के कारण बच्चो ने इसे कम पिया जबकि मनोज इसे पूरा गिलास पी गया। कोल्ड ड्रिंक की बोतल पर मैन्युफैक्चरिंग डेट 2/ 20 लिखी है जबकि ये पांच महीने में एक्सपायर होती है। फिलहाल परिजन इस मामले की जांच के लिए अड़ गए है और पुलिस ने शव का पीएम कराने के लिए भेज दिया है।

PunjabKesari

इस मामले में चिकित्सक का कहना है कि मनोज अस्पताल में मृत अवस्था मे आया था और अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले का खुलासा हो पायेगा। हालांकि खाद्य एवं औषधि विभाग के अधिकारी ने तत्काल ही उस दुकान पर पहुंचकर शेष माजा की बोतलों को ज़ब्त कर लिया है और मामलें की जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News