भोपाल में होगा महाआंदोलन, UGC के नए नियमों का सिर्फ 3 फीसदी लोग विरोध कर रहे जबकि 90 फीसदी समर्थन में है-दामोदर यादव

Monday, Feb 09, 2026-10:46 PM (IST)

ग्वालियर (अंकुर जैन): आजाद पार्टी के नेता दामोदर यादव ने UGC के नए नियमों का समर्थन किया है। UGC के नए नियमों को लेकर दामोदर यादव ने कहा कि इस कानून का सिर्फ 3 फीसदी लोग विरोध कर रहे हैं लेकिन 90 फीसदी इसका समर्थन करते हैं। ग्वालियर में मीडिया से बातचीत करते हुए दामोदर यादव ने कहा कि जो लोग यूजीसी के नए नियमों का विरोध कर रहे हैं, उनसे सवाल है कि जब हमें चोरी नहीं करनी है तो तिजोरी खुली हो या बंद, इससे क्या फर्क पड़ता है। उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी यूजीसी के नियमों के समर्थन में है और यह मुद्दा सुप्रीम कोर्ट तक ले जाया जाएगा। उनका दावा है कि देश की 90 प्रतिशत आबादी इस नए नियम के साथ है।

आजाद समाज पार्टी के नेता ने यूजीसी के समर्थन में बड़ा आंदोलन करने का ऐलान किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता दामोदर यादव ने कहा है कि 12 तारीख को भोपाल में राजभवन और मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा। दामोदार यादव ने कहा कि यूजीसी नियमों में परिवर्तन बहुत अच्छा हुआ है। ये नियम SC St Obc के लिए सुरक्षा कवच हैं।

मायावती ब्राह्मणों को मौका देना चाहती है तो दें- यादव

वहीं  दामोदर यादव ने कहा है यदि यूपी में मायावती अगर ब्राह्मणों को अपनी पार्टी में मौका देना चाहती हैं तो देती रहें हमें कोई ऐतराज नहीं हैं। साथ ही उन्होंने ग्वालियर में बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति स्थापना को लेकर भी बयान दिया। दामोदर यादव ने कहा कि इस मुद्दे पर नागपुर से ग्वालियर तक संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 15 मार्च तक डॉ. मोहन यादव की सरकार बाबा साहब की मूर्ति स्थापित नहीं करती है, तो पार्टी को खुद मूर्ति लगाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

इसके साथ ही दामोदर दास ने  फिल्म “घूसखोर पंडित पर हुए विवाद को लेकर कहा है कि इस फिल्म को  बनाने वाले भी ब्राह्मण और विरोध करने वाले भी ब्राह्मण ही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News