MP में मौसम ने बदला रंग,कई जिलों में बारिश, अगले 2 दिनों के लिए चेतावनी

Thursday, Feb 19, 2026-10:54 AM (IST)

(भोपाल): मध्य प्रदेश में कल शाम मतलब कि बुधवार से मौसम ने मिजाज बदल लिया है। आंधी और बिजली की चमक के साथ प्रदेश के कई जिलों में देर रात तेज बारिश दर्ज की गई। मघ्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी गरज और चमक के साथ तेज बारिश हुई है।

वहीं बारिश के साथ ही कई जगहों से ओले गिरने की खबरें भी आई हैं। राजधानी भोपाल में आज सुबह तक बारिश का दौर जारी रहा। अभी बारिश थमी हुई है लेकिन पूरे जिले में घने बादल छाए हुए है। इस बारिश से कम होती ठंड की भी वापसी हो गई है। कुछ दिनों से गर्मी का अहसास किया जा रहा था लेकिन बदले मौसम से जहां बारिश  की बूंदे पड़ी वहीं ठंड भी महसूस की जा रही है।

वहीं इस बारिश के लिए  मौसम विभाग वेस्टर्न डिस्टर्बेंस को वजह बता रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की एक्टिविटी है। जबकि  राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस से ही मौसम में बदलाव आया है।

वीरवार को भी बारिश की है संभावना

आज 19 फरवरी गुरुवार को भी प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। आज ग्वालियर, शिवपुरी, भिंड, निवाड़ी, दतिया, छतरपुर, पन्ना और टीकमगढ़ में बारिश होने की आसार जताए जा रहे हैं।

20 और 21 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश में अगले दो दिन भी पानी गिरने का आसार है। 20 फरवरी को ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग के आठ जिलों में बारिश होने की चेतावनी है। वहीं 21 फरवरी को मौसम साफ होने का अंदेशा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News