MP में प्रचंड है ठंड, उत्तरी हवाओं के कारण मौसम में उतार चढ़ाव जारी

2/2/2019 2:48:34 PM

भोपाल: प्रदेश में ठंड कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। जहां शुक्रवार को दिन का तापमान बढ़ा तो रात में गिरावट दर्ज की गई तो वहीं शनिवार को सुबह से ही उत्तर की ओर से आरही ठंडी हवा चलने की वजह से मौसम में ठंडक आ गई है। प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह से ही धंध और बादल भी छाए रहे। 
  
 PunjabKesari, Madhya Pardesh Hindi News, Bhopal Hindi News, Bhopal Hindi Samachar, Weather Report, Weather News   

मौसम विभाग के अनुसार दो-तीन दिन तक सीजन में बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं हैं। प्रदेश की राजधानी भोपाल में रात का तापमान 10.1 डिग्री दर्ज किया गया तो वहीं ग्वालियर में रात का तापमान 10.0, इंदौर में 10.8 और जबलपुर में 12.8 रहा। प्रदेश के उज्जैन, सागर, सतना, डिंडौरी, खंडवा व अन्य क्षेत्रों में भी ठंडी हवाओं का प्रकोप देखा जा रहा है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News