Punjab Kesari MP ads

MP में अचानक बदला मौसम...आंधी बारिश के साथ गिरेंगे ओले, इन जिलों में अलर्ट जारी

Thursday, Mar 19, 2026-06:49 PM (IST)

भोपाल : मध्य प्रदेश में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पूरे प्रदेश में दो ट्रफ लाइन और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय होने से मजबूत वेदर सिस्टम बन गया है, जिसका असर अगले तीन दिनों तक बना रहने की संभावना है। इसके चलते कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। हालांकि बदलते मौसम से जनता को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन किसानों के माथे पर चिंता की लकीरे भी दिखने लगी है।

कई जिलों में बारिश का असर

बुधवार को बालाघाट समेत करीब 10 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई। कुछ इलाकों में पूरे दिन बादल छाए रहे। बालाघाट में लगभग एक इंच बारिश होने से तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया।

बड़े शहरों में अलर्ट

मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर और ग्वालियर सहित 33 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं सिवनी, मंडला और बालाघाट में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

कब तक रहेगा असर?

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 19 और 20 मार्च को इसका प्रभाव सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा, जबकि 22 मार्च के बाद मौसम के सामान्य होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 19 और 20 मार्च को इसका असर सबसे ज्यादा रहेगा और यह सिस्टम धीरे-धीरे पूरे प्रदेश को कवर करेगा।

लोगों को मिली राहत

मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। कई इलाकों में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है, जो इस समय राहत भरी मानी जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, मार्च के आखिरी हफ्ते से गर्मी फिर जोर पकड़ सकती है। अप्रैल-मई में 15 से 20 दिन तक लू चलने का अनुमान है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News