MP में क्यों लागू नहीं होगा NRC और CAA सीएम कमलनाथ ने बताई वजह

12/25/2019 6:27:39 PM

भोपाल: नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ आज मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में संविधान बचाओ शांति मार्च निकाला। इस शांति यात्रा में कमलनाथ सरकार के सभी कैबिनेट मंत्री और प्रदेश कांग्रेस के सभी बड़े नेता शामिल हुए। इसमें शामिल अधिकतर लोग गांधी टोपी पहने और हाथ में तिरंगा लिए हुए थे। लेकिन पहली बार कांग्रेस ने नागरिकता संसोधन कानून का विरोध करने की कारण बताया।

PunjabKesari
PunjabKesari
सीएम कमलनाथ ने कहा कि आज जो हमने शांति मार्च किया वह प्रदेश और देश का ध्यान आकर्षित करने के लिए है। इसका मकसद यह बताना है कि किस तरह हमारे संविधान से खिलवाड़ किया जा रहा है। आज जो एनआरसी और सीएए लाया गया है, ये संविधान पर हमला करने वाला कानून है।  प्रश्न ये नही है कि इसमें क्या लिखा है, प्रश्न ये है कि इसमें क्या नही लिखा है, जो नही लिखा है। वो इसके दुरुपयोग के दरवाजे खोलता है। कांग्रेस सभी धर्मों को जोड़ने की बात करती है।

PunjabKesari
PunjabKesari

मध्यप्रदेश में नहीं लागू होगा यह कानून
नागरिता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ कांग्रेस ने दिल्ली में सत्याग्रह किया था। सीएम कमलनाथ ने यहां कहा था- नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता पंजी मध्यप्रदेश में लागू नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को ठुकरता है। NRC भी लागू नहीं होगा। यह संविधान के मौलिक सिंद्धात के खिलाफ है। हमारी पहचान हमारे संविधान से है। देश की संस्कृति जोड़ने और रिश्ते बनाने की है। कांग्रेस की भी यही संस्कृति है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Recommended News

Related News