Punjab Kesari MP ads

गेट पर ताला लगाकर पति फरार, रसोई घर में इस हाल में मिली पत्नी

Monday, Oct 05, 2026-03:04 PM (IST)

देवास (एहतेशाम कुरैशी) : मध्य प्रदेश के देवास जिले में एक महिला की मौत पर हंगामा हो गया। परिजनों की शिकायत पर मृतक महिला के पति समेत ससुराल वालों पर हत्या का केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामले में सास-ससुर को अभिरक्षा में लिया है। पति फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

PunjabKesari

बेहद हैरान कर देने वाला मामला देवास के मल्हार धुनी क्षेत्र का है। यहां 32 वर्षीय प्रीति चौहान की संदिग्ध मौत के मामले में औद्योगिक थाना पुलिस ने पति गोविंद सिंह चौहान, ससुर उमेश सिंह चौहान और सास चंद्रकला चौहान के खिलाफ हत्या, घरेलू हिंसा सहित अन्य धाराओं और में मामला दर्ज किया है।

PunjabKesari

प्रीति का शव घर की रसोई में मिला था। घटना के बाद पति गोविंद घर का गेट लगाकर फरार हो गया था। वहीं पुलिस ने मामले में सास चंद्रकला चौहान और ससुर उमेश सिंह चौहान को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस फरार पति की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News