जयवर्धन सिंह बोले- सिंधिया के जाने से तीन गुटों में बंट गई भाजपा, शिवराज, महाराज और नाराज भाजपा

Monday, Jun 05, 2023-01:04 PM (IST)

इंदौर(सचिन बहरानी) : प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में दोनों ही प्रमुख दलों के नेताओं ने मैदान संभाल लिया है। रविवार रात इंदौर उज्जैन कांग्रेस प्रभारी पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह इंदौर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा और ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सिंधिया के भाजपा में जाने से तीन भाजपा बन गई है - शिवराज भाजपा, महाराज भाजपा और नाराज भाजपा। वही उन्होंने दीपक जोशी मामले में कहा कि जल्द बीजेपी के कई बड़े नेता भी कांग्रेस के साथ होंगे।

PunjabKesari

विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही नेता भी सक्रिय होने लगे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इंदौर उज्जैन का प्रभार पूर्व मंत्री और युवा विधायक जयवर्धन सिंह को दिया है। जयवर्धन इंदौर-उज्जैन की हर विधानसभा में जाकर स्थानीय नेताओं से चर्चा कर प्रत्याशी के नाम की पैनल बनाकर पार्टी को सौंपेंगे। इसी सिलसिले में जयवर्धन रविवार को उज्जैन दौरे पर थे। जहां से वे देर रात इंदौर आए। उन्होंने कहा कि सिंधिया के भाजपा में जाने से भाजपा तीन हिस्सों में बट गई है। शिवराज भाजपा, महाराज भाजपा और नाराज भाजपा। उन्होंने पूर्व मंत्री दीपक जोशी के कांग्रेस में जाने को लेकर कहा कि इससे कांग्रेस पूरे प्रदेश में मजबूत हुई है। भाजपा के कई बड़े नेता भी जल्द कांग्रेस में होंगे शामिल। महाकाल लोक में मूर्तियों के खंडित होने को लेकर जयवर्धन ने कहा कि ये बड़ा भ्रष्टाचार का नतीजा है। वही उन्होंने रेल हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि भी दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News