महिला के साथ दुष्कर्म! शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फोटो-वीडियो भी बनाया...और फिर किया ये कांड, उड़े होश
Friday, Aug 14, 2026-02:24 PM (IST)
इंदौरः मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है। आरोप है कि शादी का झांसा देकर संबंध बनाए गए। लिव-इन में रखने के दौरान अश्लील फोटो-वीडियो भी बनाया। लेकिन, बाद में शादी से इंकार कर दिया। विरोध करने पर महिला के निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। साथ ही रूपए ऐठंने का भी आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना इंदौर के भंवरकुआं इलाके में हुई है। जहां निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2021 में इंस्टाग्राम के जरिए उसकी सोनू नाम के युवक से पहचान हुई थी। दोनों में बातचीत का सिलसिला बढ़ने लगा। जिसमें महिला ने सोनू के अपने शादीशुदा और दो बेटियां होने की जानकारी दी। बताया कि उसके पति की वर्ष 2019 में मौत हो चुकी है। जिस पर सोनू ने उसके साथ शादी करने का वादा किया।
दोनों एक किराए के मकान में लिव-इन में रहने लगे। महिला के मुताबिक, जुलाई में उसने सोनू से शादी करने की बात कही, लेकिन आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया और कहा कि दोनों इसी तरह साथ रहें। लेकिन, महिला के शादी का दबाव डालने पर युवक ने शादी से इंकार कर दिया। उसे अकेला छोड़कर भाग गया। जिससे परेशान होकर महिला ने अपनी सहेली को पूरी घटना बताई और फिर पुलिस से शिकायत की।

