सिंगरौली में महिला को बाल पकड़कर खींचा! विद्याभारती के सदस्य सहित 4 पर मामला दर्ज
Wednesday, Mar 18, 2026-03:03 PM (IST)
सिंगरौली (अंबुज तिवारी) : मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में एक बुजुर्ग महिला के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट और बाल पकड़कर खींचने का वीडियो सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने 4 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। वीडियो 2 दिन पहले जमीन पर कब्जे से जुड़े विवाद का बताया जा रहा है। पीड़ित महिला रमादेवी सोनी के मुताबिक 16 मार्च को देवसर निवासी राजेंद्र गुप्ता ने अन्य लोगों के साथ पहुंचकर उससे मारपीट की और बाल पकड़कर खींचा।

मामला जियावन थाना क्षेत्र के देवसर नौढ़िया का बताया जा रहा है कि यह विवाद एक जमीन पर लगी बाड़ी (टाटा) को हटाने से शुरू हुआ। जानकारी के मुताबिक दोनों पक्ष वहां अपनी जमीन होने का दावा कर रहे हैं। पीड़ित रमादेवी सोनी का कहना है कि वह फूल तोड़ने गई थी। राजेंद्र गुप्ता, भगवानदास गुप्ता, अरविंद गुप्ता जबरन उसका टाटा तोड़ रहे थे। मना करने पर मारपीट शुरू कर दी।

