भिंड में घर में मृत अवस्था में मिली महिला, तीन दिन से नहीं निकली थी घर से बाहर

Saturday, Sep 28, 2024-11:34 PM (IST)

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में आने वाले सरोज नगर में एक महिला घर के अंदर मृत अवस्था में मिली है, आपको बता दें कि महिला 2 दिन से अपने घर से बाहर नहीं निकली थी इसके बाद पड़ोसियों को संदेह हुआ तो उन्होंने महिला के घर का गेट खटखटाया लेकिन अंदर से कोई भी आवाज नहीं आई जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला घर के अंदर मृत अवस्था में मिली है, महिला का पति गुजरात में काम करता है।

 पुलिस ने शव को जब्त कर महिला के परिवार जनों को सूचना दे दी है। महिला का नाम सुनीता था और सुनीता सरोज नगर में रहती थी उसका पति गुजरात में रहता है प्रथम दृष्टया यह मामला हार्ट अटैक का लग रहा है, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने महिला के पति रामजीलाल को फोन पर संपर्क किया तब जाकर पंचनामा तैयार कर घर का गेट खोला गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News