नॉर्मल डिलीवरी में महिला ने 3 स्वस्थ बच्चों को दिया जन्म, परिजन बोले- ये ईश्वर का चमत्कार
Monday, Dec 06, 2021-01:54 PM (IST)

बुरहानपुर(नितिन इंगले): बुरहानपुर जिला अस्पताल में एक महिला ने नॉर्मल डिलीवरी में 3 बच्चों को जन्म दिया है। एक साथ तीन बच्चों के जन्म से अस्पताल में हड़कंप मच गया। तीनों बच्चे और महिला पूरी तरह से स्वस्थ है। एक साथ तीन बच्चों की आने से परिजन काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। महिला के ससुराल व माइके वाले इसे ईश्वर का चमत्कार बता रहे हैं।
दरअसल, ग्राम भावसा की रहने वाली लक्ष्मी को ईश्वर ने दो लक्ष्मी और एक बेटा दिया है जिसके बाद लक्ष्मी कि ससुराल और माईके वाले काफी खुश नजर आ रहे हैं। दोनों ही परिवार इसे ईश्वर का चमत्कार बता रहे हैं l जिस जिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को ज्यादातर दूसरे अस्पतालों में रेफर कर दिया जाता था।
उसी जिला अस्पताल में एक महिला की ऐसी अनोखी सफल डिलीवरी होना अपने आप में बड़ी बात है। इसके बाद अस्पताल में भर्ती अन्य महिलाएं भी इसे चमत्कार की नजर से देख रही है। वही बच्चे के दादा राजू वंजारी का कहना है कि वह काफी खुश है। डॉक्टरों के सहयोग से उसके घर 3 बच्चे आए हैं और तीनों बच्चों समेत जच्चा स्वस्थ है।