26 वर्षीय महिला ने एक साथ 4 स्वस्थ बच्चों को दिया जन्म, अनोखे मामले पर डॉक्टर भी हैरान
5/23/2022 4:26:50 PM

बालाघाट(हरीश लिलहरे): बालाघाट जिला चिकित्सालय में किरनापुर तहसील के ग्राम जराही की 26 वर्षीय प्रीति नंदलाल मेश्राम ने एक साथ 04 बच्चों को जन्म दिया है। इनमें तीन लड़के एवं 01 लड़की शामिल है। चारों बच्चे स्वस्थ हैं। यह बालाघाट जिले में अपनी तरह का पहला मामला है।
सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ संजय धबड़गांव ने बताया कि आज 23 मई को जराही की प्रीति नंदलाल मेश्राम ने ऑपरेशन से 4 बच्चों को सफलतापूर्वक जन्म दिया है। ट्रामा यूनिट की विशेषज्ञ टीम में शामिल डॉ. रश्मि वाघमारे और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. दिनेश मेश्राम, स्टाफ सिस्टर सरिता मेश्राम एवं उनकी कुशल टीम के द्वारा आज सुबह 11 प्रीति नंदलाल मेश्राम उम्र 26 वर्ष का ऑपरेशन किया गया। जिसमें 4 बच्चों ने एक साथ जन्म लिया है।
उनमें तीन लड़के एवं एक लड़की शामिल है। चारों बच्चों को जिला चिकित्सालय की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती किया गया है। वर्तमान में सभी चारों बच्चे स्वस्थ हैं और उन्हें किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या नहीं है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

राष्ट्रपति कोविंद ने भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा शुरू होने के अवसर पर देशवासियों को दी बधाई

मधुसूदन महाराज: जगन्नाथ जी से जुड़ा ये राज लोगों को बताया नहीं जाता

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा दो जुलाई को हैदराबाद के लिए रवाना होंगे

जैक्सन ने शपथ ली, अमेरिका के उच्चतम न्यायालय में पहली अश्वेत महिला न्यायाधीश बनीं