बाइक पर जा रही महिला के पैर में लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Sunday, Mar 26, 2023-04:54 PM (IST)
इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल में गोली लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हुई महिला को इलाज के लिए इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। फिलहाल पूरे ही मामले में संबंधित पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है तो वही बताया जा रहा है कि आर्मी में पदस्थ एक जवान की पिस्टल से गोली महिला को लगी है जिसके कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

हॉस्पिटल में बड़वाह से एक महिला को गंभीर घायल अवस्था में इलाज के लिए इंदौर के हॉस्पिटल लाया गया है। बता दे महिला अपने बेटे और मुंह बोले भाई जो कि आर्मी में जवान के रूप में पदस्थ है। उसके साथ एक ही बाइक पर बैठकर पीथमपुर से बड़वाह जा रही थी। इसी दौरान महिला को अचानक गोली लगी और खून बहने लगा इसके बाद गंभीर घायल अवस्था में महिला को उसका बेटा और आर्मी में पदस्थ मुंह बोला भाई इलाज के लिए इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल लाए गए है।
वही बताया जा रहा है कि आर्मी में पदस्थ एक जवान की पिस्टल से महिला को अचानक से गोली लग गई है। वही यहां भी बताया जा रहा है कि महिला आर्मी में जवान अपने मुंह बोले भाई और बेटे के साथ बड़वाह किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रही थी और इसी दौरान आर्मी में पदस्थ जवान की पिस्टल से अचानक गोली चल गई जो महिला के पैर में लग गई। फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस काफी बारीकी से जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के पति की अचानक बिगड़ी तबीयत, गंभीर हालत में एयर एम्बुलेंस से भोपाल रेफर
शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करते थे प्राचार्य'', महिला सहकर्मी का गंभीर आरोप, थाने तक पहुंची शिकायत

