मुरैना में महिला को जेठ ने मारी गोली, जानिए क्या है पूरा मामला

Saturday, Sep 28, 2024-01:19 PM (IST)

मुरैना। (रोहित शर्मा): मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में शुक्रवार को स्टेशन रोड़ थाना क्षेत्र के शिवलाल का पुरा गांव में जमीनी विवाद में एक महिला को बाइक पर सवार होकर आए तीन लोगों ने गोली मार दी, महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है और उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया यहां पर उसका इलाज चल रहा है, बताया जा रहा है की फायरिंग करने वाले महिला के ही परिवार के हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवलाल का पुरा में रहने वाली गीता गुर्जर शुक्रवार को खेत पर काम कर रही थी।

PunjabKesari तभी महिला का रिश्ते में जेठ लगने वाला वीरू अपने साथियों के साथ पहुंचा और विवाद शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपी वीरू ने अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाली और फायर कर दिया। गोली का छर्रा महिला को लग गया है, महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद को लेकर यह फायरिंग हुई है। सूचना मिलने पर स्टेशन रोड़ थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News