आरोपी कांग्रेस पार्षद पर FIR के लिए महिलाओं का धरना, पीएम आवास के नाम पर पैसे लेने का आरोप

2/8/2022 1:56:59 PM

जगदलपुर (मोहम्मद अल्ताफ): जगदलपुर के संजय गांधी नगर वार्ड का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस वार्ड की रहने वाली 40 महिलाओं का आरोप का है कि कांग्रेस पार्षद कोमल सेना ने प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम 25-25 हजार रूपये लिए थे। जब इन महिलाओं को पता चला कि पार्षद कोमल सेना ने इन महिलाओं को ठगी का शिकार बनाया है। तब यह महिलाएं कोमल सेना के ऊपर FIR दर्ज कराने के लिए थाने पहुंची। इन महिलाओं की किसी ने कोई सुनवाई नहीं की। जब बीजेपी को इस बात का पता चला तो पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए बोध घाट के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया। 

इंसाफ की गुहार 

बीजेपी ने मंगलवार को बंद का आह्वान किया था। लेकिन सुबह से ही भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं पीड़ित महिलाओं को 2 घंटे थाने में बिठा कर रखा गया। महिलाएं फिर से धूप में धरने पर बैठकर न्याय की गुहार लगा रही हैं। इसके साथ ही भूपेश सरकार, पुलिस और प्रशासन को महिलाएं कोस रहे हैं। अब इन महिलाओं को कब इंसाफ मिलेगा यह देखने वाली बात है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News