G-20 समिट में मीडिया की भूमिका विषय पर होगी कार्यशाला, MP पत्रकार संघ की बैठक में निर्णय

1/22/2023 5:27:42 PM

भोपाल (विवान तिवारी): अच्छे भविष्य के लिए पर्यावरण-संरक्षण आवश्यक है। इस नाते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने जी-20 (G-20 summit) में विचार का विषय "वन अर्थ, वन फेमिली और वन फ्यूचर" रखा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chouhan) पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिदिन पोधरोपण कर रहे हैं। प्रकृति के साथ प्रगति हमारा मंत्र होना चाहिए। दरअसल ये दुनिया को बचाने का मंत्र है। इसी उद्देश्य को लेकर मध्यप्रदेश पत्रकार संघ (madhya pradesh patrakar sangh) द्वारा प्रदेश भर में जी 20 में मीडिया की भूमिका विषय पर कार्यशाला आयोजित की जाएंगी।

बुद्धिजीवियों और चिंतकों के विचार- मंथन से अमृत निकलेगा! 

जी-20 (G-20 summit) में मीडिया की भूमिका विषय पर विचार सत्र महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगा। निश्चित ही इस कार्यक्रम में शामिल बुद्धिजीवियों और चिंतकों के विचार- मंथन से अमृत निकलेगा। यह बात मध्यप्रदेश पत्रकार संघ की शनिवार को भोपाल में आयोजित बैठक में अध्यक्षता करते हुए संघ के सह संस्थापक महासचिव राजेश शर्मा कही।

पीएम ने स्वच्छता को जन-अभियान बनाया

इस मौके पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वच्छता पर बल दिया। पीएम मोदी ने स्वच्छता को जन-अभियान बनाया। आज कम हो रहा ग्रीन कवर चिंतनीय है। पर्यावरण का संतुलन आवश्यक है। यह वैचारिक सत्र इस विषय के महत्वपूर्ण पहलुओं को सामने लायेगा।

संघ का प्रतिनिधि मंडल एक मांग पत्र सौपेंगा

बैठक में पत्रकारों की समस्याओं और सुझावों पर चर्चा की गईI बैठक में पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द बनाने, पत्रकारों की श्रद्धानिधि 25 हजार करने के साथ दिवंगत पत्रकारों के आश्रित को श्रद्धानिधि देने हर जिले में प्रेस कॉपलेक्स बनाने, लघु समाचार पत्र पत्रिकाओं को साल में 6 विज्ञापन देने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं को राज्य सरकार के संज्ञान में लाने और समस्याओं का निरारण कराने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को संघ प्रतिनिधि मंडल एक मांग पत्र सौपेंगाI

ऊर्जावान पत्रकार के हितों के लिए काम करने का वक्त

इस अवसर पर भोपाल संभागीय अध्यक्ष डॉ. हिदायत खां, अजय जायसवाल, ब्रजराज सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। यह जानकारी देते हुए भोपाल जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बताया कि बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा सुनिश्चित की गई I इसके साथ ही संगठन का प्रदेश में विस्तार करने सदस्यता अभियान चलाकर प्रदेश संभाग और जिला इकाईयों में ऊर्जावान पत्रकार के हितों के लिए कार्य करने वाले साथियों को पदाधिकारी नियुक्त कर जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News