Punjab Kesari MP ads

रेल रोको आंदोलन कर रहे यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया गिरफ्तार, जमकर हुआ हंगामा

Sunday, Mar 26, 2023-05:45 PM (IST)

झाबुआ (जावेद खान): राहुल गांधी की सदस्यता मामले में देश भर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ता भी सड़कों पर उतर आए हैं। हर जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। झाबुआ में युवक कांग्रेस द्वारा रेल रोको आंदोलन करने पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया पर एफ आई आर दर्ज की गई। भोपाल पुलिस झाबुआ स्थित विक्रांत भूरिया के निवास पर गिरफ्तार करने पहुंची।

PunjabKesari

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विक्रांत भूरिया की गिरफ्तारी का विरोध किया और शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।गिरफ्तारी रोकने के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ता का हुजूम भी लगा रहा।

PunjabKesari

जी.आर.पी पुलिस एवं सिटी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर विक्रांत भूरिया को गिरफ्तार किया। विक्रांत भूरिया को गिरफ्तार कर झाबुआ पुलिस कोतवाली ले जाया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News