Punjab Kesari MP ads

महापौर की कार में आग लगाने की कोशिश! नगर निगम कार्यालय में जमकर हंगामा

Monday, Sep 07, 2026-06:02 PM (IST)

भोपाल (इजहार खान) : भोपाल नगर निगम कार्यालय परिसर में सोमवार को उस समय हंगामा मच गया, जब एक नाराज कर्मचारी ने महापौर मालती राय की गाड़ी में आग लगाने का प्रयास किया। कर्मचारी ने कुछ कागजों में आग लगाकर उन्हें महापौर की गाड़ी की छत पर रख दिया। मौके पर मौजूद नगर निगम कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए जलते हुए कागजों को तुरंत हटाया, जिससे आग गाड़ी तक फैलने से बच गई। हालांकि, आग बुझाने की कोशिश के दौरान कर्मचारी रामसिंह यादव के हाथ झुलस गए।

बताया जा रहा है कि संबंधित कर्मचारी अपनी मांगों के निराकरण नहीं होने और अन्य समस्याओं को लेकर नाराज था। वह पिछले कुछ समय से बीमार भी चल रहा था और अस्पताल में इलाज करा रहा था। सोमवार को वह सीधे अस्पताल से नगर निगम कार्यालय पहुंचा था। कार्यालय पहुंचने के बाद कर्मचारी ने हाथ में पर्चे लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद वह महापौर मालती राय की गाड़ी के पास पहुंचा और कुछ कागजों में आग लगा दी। उसने जलते हुए कागज गाड़ी की छत पर रख दिए। घटना के दौरान कर्मचारियों ने तुरंत आग पर काबू पाया।

घटना के बाद नगर निगम कार्यालय परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। फिलहाल कर्मचारी के हंगामे और महापौर की गाड़ी में आग लगाने के प्रयास के मामले में आगे की कार्रवाई की जानकारी सामने आना बाकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News