Punjab Kesari MP ads

पटवारी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान... सिर से धड़ अलग, कार में मिले 2 बेटों के शव; फैली सनसनी

Monday, Oct 19, 2026-10:38 AM (IST)

एमपी डेस्कः मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। जहां स्थित पिपरिया में एक पटवारी नाम अजय धाकड़ ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है। घटना में उनका सिर कटकर धड़ से अलग हुआ है। वहीं, पटवारी के दोनों बेटों के शव कार में मिले है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना नर्मदापुरम जिले के पिपरिया में हुई है। जहां रायसेन जिले के बरेली स्थित अलीगंज गांव निवासी अजय धाकड़ ने कथित तौर पर हत्या की है। उन्होंने संघमित्रा एक्सप्रेस के आगे कूदकर जान दी है। घटना इतनी भयानक थी कि उनका शव दो टुकड़ों में बंटा है। सिर और धड़ अलग हो गया। मौके पर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मृतक उदयपुरा में पटवारी के पद पर पदस्थ थे।

वहीं, पिपरिया रेलवे स्टेशन के पास पार्किंग में खड़ी कार में उनके दो बेटों के शव मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आशंका जताई गई है कि बच्चों की गला घोंटकर हत्या करने के बाद पटवारी ने खुद रेलगाड़ी से कटकर जान दी है। परिजनों ने बताया गया कि अजय धाकड़ दोनों बच्चों को कार से पिपरिया लाए थे। लेकिन, अब उनकी मौत की सूचना मिली है।

बताया जा रहा है कि मृतक पटवारी अजय धाकड़ का पिछले छह महीने से भोपाल में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी इलाज चल रहा था। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। किसी बीमारी या मानसिक स्थिति को घटना का कारण मानने से पहले पुलिस जांच और चिकित्सकीय तथ्यों की पुष्टि जरूरी है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अब पुलिस घटनास्थल, सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।दो  बच्चों की मौत और पिता की आत्महत्या की इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस जांच के बाद ही घटना की परिस्थितियों और इसके पीछे की वजहों का खुलासा हो सकेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News