Punjab Kesari MP ads

कांग्रेस नेता एवं पूर्व पार्षद के निजी कुएं में मिला श*व, पूरे इलाके में फैली सनसनी

Saturday, Oct 24, 2026-05:17 PM (IST)

MP desk: मध्यप्रदेश के नागदा जिले में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां कांग्रेस नेता एवं पूर्व पार्षद के निजी कुएं में शव मिला है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत मची है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना चेतनपुरा बायपास रोड पर हुई है। जहां शनिवार को कांग्रेस नेता एवं पूर्व पार्षद के निजी कुएं में शव मिला है। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। घटना में मृतक की पहचान 23 वर्षीय मनीष अनिजवाल निवासी चेतनपुरा के रूप में हुई। वह मजदूरी का काम करता था।

PunjabKesari

पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी। मनीष अपने परिवार का इकलौता बेटा था। बताया गया कि इससे कुछ महीने पहले भी शव मिला था। एक ही कुएं में दो शव मिलना गंभीर विषय है। भाजपा नेता भूपेंद्र टटावत ने शहर के सभी खुले कुएं ढकने की मांग की।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News