MP में भाजपा नेत्री के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पूरे इलाके में फैली सनसनी
Tuesday, Oct 20, 2026-09:39 AM (IST)
MP desk: मध्यप्रदेश के दमोह में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक भाजपा महिला नेता नीलू दुबे के बेटे सूर्यांश दुबे (20) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। बताया गया कि परिजन आरती में शामिल होने गए थे। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना देहात थाना क्षेत्र की गणेशपुरम कॉलोनी में हुई है। जहां निवासी नीलू दुबे पत्नी सुनील दुबे के बेटे की संदिग्ध मौत हुई है। मृतक की मां नीलू दुबे भाजपा नेत्री हैं। जबकि पिता ट्रांसपोर्टर व्यवसायी है। वहीं, भाई शिवम सागर सांसद लता वानखेड़े के ऑफिस में काम करता है। बताया गया कि
उसके माता-पिता दोनों कॉलोनी में मां दुर्गा की आरती में शामिल होने गए थे।
दोनों घर वापिस लौटे तो बेटे को अचेत अवस्था में पाया। आनन-फानन में सूर्यांश को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि मृतक धार्मिक प्रवृत्ति का था और 22 अक्टूबर को वृंदावन जाने के लिए ट्रेन में रिजर्वेशन भी करा चुका था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत का कारण फिलहाल अज्ञात है। पुलिस जांच में जुटी है।

